संयम स्वर्ण महोत्सव पर महाआरती में झूमे श्रद्धालु
- प्रख्यात कलाकार व गायक को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बुधवार को संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के संयम स्वर्ण महोत्सव की नगर में धूमधाम से मनाया। महाआरती के दौरान भक्त जमकर झूमे। इस अवसर पर जैन पंचायत द्वारा प्रख्यात कलाकर ओमप्रकाश बिरथरे एवं गायक तईयुव को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
सुबह के समय जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री का पूजन विधान कर पुर्ण्याजन किया। क्षेत्रपाल मंदिर में मुनि अविचल सागर महाराज ने धर्मसभा में आचार्यश्री को श्रेष्ठ साधक बताते हुए उन्हें जैन जगत का गौरव बताते हुए कहा कि इस पंचमकाल में जहां शरीर में ताकत भी नहीं होती कि हम साधना भी कर पाए फिर भी वह उत्कृष्ट साधना कर सन्मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। जैन अटामंदिर, क्षेत्रपाल, आदिनाथ, नया मंदिर बड़ामंदिर व वाहुबलि नगर में श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री की पूजन और आचार्य छत्तीसी विधान में श्रद्धा भक्ति पूर्वक हिस्सा लिया। शाम को जैन अटामंदिर एवं नई बस्ती स्थित आदिनाथ मंदिर में भक्तों ने गाजे बाजे के साथ महाआरती निकाली। जिसमें आचार्य श्री का गुणगान कर भक्तजन भक्ति में डूब गए। नगर केे प्रमुख मार्गों से होते हुए महाआरती क्षेत्रपाल मंदिर पहुंची जहां पंचायत के पदाधिकारियों ने पुर्ण्याजक परिवार की अगुवाई की। इसके बाद आचार्य श्री चित्र के समुख दीप प्रज्ज्वलन हुआ और मंगलाचरण प्रख्यात गायक तईयुव भाई ने महामंत्र को सुनाया। महाआरती पुर्ण्याजक सिंघई जिनेंद्र कुमार, गौरव जैन, शिखरचंद, हरीश कुमार, मुफलिस एवं निहालचंद, क्षत्रसालपुरा परिवार ने पहली आरती पंच परमेष्ठी प्रभु की की। महाआरती के बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। इससे पहले जैन पंचायत द्वारा प्रख्यात कलाकर ओमप्रकाश बिरथरे एवं गायक तईयुव को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कैप्टन राजकुमार जैन ने भी भजन पेश किया। इस अवसर पर जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा अक्षय टडैया, शीलचंद, कुशलचंद जैन एडवोकेट, राजेंद्र जैन, मुकेश सराफ, नरेंद्र कडंकी, प्रदीप, मनोज, अक्षय अलया, संजीव जैन, वीरेंद्र, एडवोकेट अजित कुमार जैन, कपूरचंद, ज्ञानचंद आदि मौजूद रहे।
आचार्य विद्यासागर चालीसा का राज्यमंत्री द्वारा लोकार्पण
महोत्सव में आचार्य विद्यासागर चालीसा का लोकार्पण प्रदेश के श्रम राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ द्वारा किया गया। जिसका लेखन समाजसेवी बाबूलाल जैन के पुत्र अजय जैन एडवोकेट के बडे़ बेटे अरुण कुमार जैन ने किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने आचार्य श्री को नमन करते हुए कहा आचार्य श्री के चरण जब ललितपुर में पड़ेंगे तो समूची नगरी धन्य होगी।
.....
आज से निकलेगी कलश यात्रा
आदिनाथ मंदिर सिविल लाइन में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के संयम स्वर्ण महोत्सव पर आज 19 जुलाई को सिद्धों की आराधना का महापर्व सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ हो रहा है। जिसमें सिद्धों की आराधना की जाएगी। यह जानकारी मंदिर प्रबंधक मीना एवं अमित ने दी। कलश यात्रा 2 बजे क्षेत्रपाल मंदिर से शुरू होकर आदिनाथ मंदिर पहुचेंगी।