फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा: जब दागियों को सौंपी विद्यालय की कमान तो डीएम ने आदेश निरस्त किया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दागियों को सौंप दी थी विद्यालय की कमान
विज्ञापन

ललितपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने हाल ही में जनपद के चार राजकीय इंटर कॉलेजों के कार्यवाहक प्रधानाचार्यों में फेरबदल करते हुए उनके स्थान पर उन्हीं कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता को वहां के प्रधानाचार्य का प्रभार सौंप दिया था। इनमें से दो प्रवक्ता ऐसे थे जिन पर पहले से की कई तरह के आरोप लगे थे। जानकारी होने पर डीएम मानवेंद्र सिंह ने बीएसए के आदेश को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बीएसए कार्यालय के पटल सहायक प्रभारी कपिल शर्मा की भूमिका को संदिग्ध पाते हुए उन्हें भी पटल से हटा दिया है।
बीएसए ने 9 जुलाई को निर्देश जारी करते हुए जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के स्थान पर वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक प्रकाश सिंह को, राजकीय इंटर कॉलेज माताटीला के प्रभारी प्रधानाचार्य रामबृज राम के स्थान पर प्रवक्ता देवेंद्र सिंह को, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्या पूनम मलिक के स्थान पर प्रवक्ता अर्पिता जैन और राजकीय इंटर कॉलेज बार के प्रभारी प्राचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के स्थान पर सहायक अध्यापक रामसिंह शाक्यवार को प्रभारी नामित कर दिया था। इसमें जिन प्रवक्ताओं को प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, कुछ प्रवक्ता दागी थी। जो पूर्व में भी प्रभारी प्रधानाचार्य रहे, लेकिन उनके द्वारा किए गए कारनामों के चलते उन्हें जांच के बाद हटा दिया गया था। इस बात की जानकारी जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को लगी तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए द्वारा जारी किए गए इस आदेश को निरस्त कर दिया है। उन्होंने उसके स्थान पर नवीन प्रस्ताव मांगा है। राजकीय इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता को इससे पहले दो बार प्रभारी प्रधानाचार्य के पद से हटाया जा चुका है। एक बार उनके ऊपर बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल में अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। दूसरे बार इन पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। दोनों ही मामलों की जांच में उनको दोषी पाते हुए प्रभारी से हटाया गया था। इसी तरह राजकीय इंटर कॉलेज बार के सहायक अध्यापक पूर्व में जब प्रभारी प्रधानाचार्य तो तत्कालीन डीआईओएस आरपी वर्मा के विद्यालय निरीक्षण के दौरान वह शराब के नशे में मिले थे। इससे पहले भी उनकी इस संबंध में कई लिखित शिकायतें विभाग में प्राप्त हुई थी। इसके बाद उन्हें भी प्रभारी पद से हटा दिया गया था। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर की वरिष्ठ प्रवक्ता अर्पिता जैन पूर्व में ही विभाग को लिखित रुप में दे चुकी हैं कि प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी निभाने के लिए सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

==========
पटल सहायक को हटाया
इस पूरे मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पटल सहायक प्रभारी कपिल शर्मा की भूमिका संदिग्ध रही है। इसी पटल प्रभारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को अंधेरे में रखते हुए दागियों के हाथों में विद्यालय की कमान सौंप दी। पटल प्रभारी पर लगे गंभीर आरोपों व भूमिका को संदिग्ध पाते हुए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने पटल सहायक प्रभारी को उक्त पटल से हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें