शनिधाम पर हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन
ललितपुर।
सिद्ध पीठ शनिधाम मंदिर में रविवार को शनि अमावस्या पर्व के मौके पर शाम पांच बजे से प्रसादी भंडारा और शाम पांच बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने को लेकर जन समूह उमड़ा। वहीं, भजन संध्या में सुलभ साहू, विनोद राज, डीपी कुशवाहा, वीरसिंह कुशवाहा द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। रात्रि दस बजे से महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इससे पूर्व शनिवार को भक्तों ने यहां विपदाओं से दूर रहने के लिए शनिदेव को तेल अर्पित कर दान पुण्य किया। शनि अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शनिदेव मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और शांति जप किया। इस दिन मंदिर में सुबह पांच बजे से गणेश पूजन, तेज, अभिषेक व शाम चार बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी मगनलाल कुशवाहा, मंजीत सिंह परमार, गिरीश कुमार साहू, अखिलेश शर्मा, दामोदर पटेल, भगवानदास कुशवाहा, संजय अग्रवाल, जेपी कुशवाहा, शिशुपाल, नीरज सोनी, कमलेश रैकवार, ऋषिकेश पटेल, हरदयाल, हरगोविंद, अशोक साहू, कौशल पटेल, शोभाराम, प्रशांत सोनी, शंकर सिंह, पप्पू यादव, संतोष राय उपस्थित रहे।