फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक: पाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार में युवा अपनी भूमिका निभाएं
विज्ञापन

पाली।
हिंदू नवसंवत्सर व नवरात्रि को लेकर कस्बे में बड़ा उत्साह देखने को मिला। देवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा तो चल समारोह में बड़ा जलसा देखने को मिला। चल समारोह में शिरकत करने आए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने हिंदू नवसंवत्सर की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि हिंदू धर्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार में युवा अपनी प्रमुख भूमिका का निर्वहन करें।
विज्ञापन

रविवार को हिंदू नवसंवत्सर व चैत्र नवरात्र की बड़ी धूम देखने को मिली । बड़ी भवानी माता मंदिर व हजरिया महादेव मंदिर में लोगों की बड़ी भीड़ जुटी रही , जिन्होंने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सभी सुखी हों सभी निरोगी हों इसी कामना के साथ मंदिर में मत्था टेका । वहीं बालाजी मंदिर से चल समारोह का शुभारंभ किया गया । जिसमें सबसे आगे भगवा ध्वज थामे युवा जय श्रीराम के जयघोष के साथ चल रहे थे । डीजे की धुन पर हिंदू और हिंदुस्तान के सम्मान में बज रही धुनों पर लोग जमकर झूम नाच गा रहे थे । गीत हर बार हिंदुस्तान में ही जन्म मिले, हिंदू ही मुझको नाम मिले ...,भारत का अभिमान है हिंदू मातृभूमि की शान है हिंदू आदि धुनों पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था । इस बीच शानदार आतिशबाजी के साथ लोग धर्म ध्वजा को फहराते , भगवा गुलाल उड़ाते और एक दूसरे को सरोवर करते नवसंवत्सर का जश्न मनाते चल रहे थे । चल समारोह का जलसा मुख्य बसस्टैंड , बाजार , रेंजचौकी , गाँधीचौक होता हुआ हजरिया महादेव मंदिर पहुंचा । चल समारोह का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सुरेश कौंतेय, सुरेश टोंटे, पुनीत चौरसिया, अमित पांडेय, आशीष चौरसिया, हरिराम सोनी, जीत चौरसिया, नरेंद्र ताम्रकार, सुनील नामदेव, कमलेश चौरसिया, सोनू राय, महेंद्र चौरसिया, श्याम पांडेय, दीपक पस्तोर , रोहित, पवन, अनिकेत, राजू चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें