फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने दो शिक्षकों को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने दो शिक्षकों को किया निलंबित
विज्ञापन

ललितपुर। एमडीएम के बैंक खाते से फर्जी हस्ताक्षर करके रुपये निकाल लेने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। वहीं निर्वाचन में ड्यूटी लेने से मना करने वाले एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की है।
विकासखंड जखौरा क्षेत्र के ग्राम धुरवारा के प्रधान ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा था। इसमें प्रधान ने गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद जमशेद ने विद्यालय के एमडीएम खाते से फर्जी हस्ताक्षर करके प्रधान के संयुक्त खाते से हजारों रुपये निकाल लिए हैं। प्रधान की शिकायत पर बीएसए अंबरीष कुमार ने मामले की जांच जखौरा खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी थीं, इस जांच में प्रधानाध्यापक को वित्तीय अनियमितता का आरोपी पाया है। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक मोहम्मद जमशेद को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन ड्यूटी का विरोध करना पड़ा महंगा
विकासखंड बार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बानौनी के प्रधानाध्यापक कृष्णकुमार यादव की नगर निकाय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 में पीठासीन अधिकारी के रूप में लगायी गई थी, लेकिन उक्त प्रधानाध्यापक ने निर्वाचन ड्यूटी लेने से इंकार कर दिया। इस बात की जानकारी बार खंड शिक्षा अधिकारी बीएन दैयपुरिया ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक कृष्णकुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही हर रोज ब्लॉक संसाधन केंद्र बार में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें