फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब एक दिन में होंगी 700 कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों के कारण स्वास्थ्य विभाग ने जांचें दोगुनी कर दी हैं। जहां पहले दो सौ से तीन सौ जांच हो रही थीं, अब तीन सौ से बढ़ाकर सात सौ कर दी गई हैं। इसके अलावा एक दिन में पांच सौ एंटीजन जांच भी हो सकेंगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शुरुआत में सप्ताह में एक मरीज मिल रहा थे, लेकिन जैसे ही जुलाई की शुरुआत हुई मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। बढ़ते संक्रमण से कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए शासन ने जांचों की संख्या बढ़ा दी है। संक्रमित मरीज के प्रारंभिक स्टेज पर चिह्नित होने से अन्य लोगों को संक्रमण से बचाया जा सकेगा।
जनपद में शुरुआत में आरटीपीसीआर मशीन से जांच की सुविधा शुरु हुई, जिसकी रिपोर्ट दो दिन में मिल रही थी। जांच रिपोर्ट में अधिक समय लगने के कारण शासन ने आपातकालीन मरीजों को जांच की सुविधा के लिए ट्रू- नॉट मशीन उपलब्ध कराई। इसमें एक दिन में केवल 20 जांच ही हो रही थीं। वहीं, मरीज बढ़ने से आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट आने में दस दिन तक लग रहे हैं। अब सैंपलों की जांच एंटीजन जांच किट से की जा रही है। इससे व्यक्तियों की रिर्पोट 15 मिनट में मिल सकेगी। निगेटिव रिपोर्ट आने पर आरटीपीसीआर से भी सैंपल भेजा जा रहा है। तीनों प्रकार से एक दिन में 700 जांच तक हो सकेंगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। अब एंटीजन से एक दिन में 500 जांचें होंगी। इससे जिले में लगभग 700 जांचें एक दिन में हो सकेंगी। - डॉ. अमित चतुर्वेदी, वरिष्ठ फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें