फाइनल मैच जीतने के बाद शील्ड के साथ गुगरवारा टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ब्लॉक बार के अंतर्गत ग्राम बिल्ला में श्री बजरंग क्रिकेट क्लब द्वारा बृजलाल सिंह की स्मृति में खसन क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुगरवारा और कचनौंदा के बीच खेला गया। जिमसें गुगरवारा टीम 70 रन से मैच जीत कर विजेता बनी।
मैच में गुगरवारा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 185 रन का लक्ष्य रखा। इसमें राहुल यादव ने 35 रनों का योगदान किया। लक्ष्य के जवाब में उतरी कचनौंदा टीम ने 14.3 ओवर में 116 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें रविंद्र राजा ने 54 रनों का योगदान किया। गुगरवारा टीम ने 70 रन से फाइनल मुकाबले को जीत लिया।
मैच समापन पर मुख्य अतिथि सौरभ सिंह लोधी ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चार विकेट व 26 रन बनाने वाले सुभाष यादव को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया। शानदार प्रदर्शन करने वाले रविंद्र राजा परमार को मैन ऑफ द सीरीज घोषित हुई। अंपायर देवेंद्र सिंह और महेश सिंह, स्कोरर अवतार सिंह व सुग्रीम सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान दिवस रावत व डॉ. राहुल राजपूत, जन अधिकार पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष भगवंत सिंह लोधी, शीलचंद्र लोधी, जयहिंद लोधी, इंद्रपाल सिंह, गौरव सिंह, भान सिंह, महेंद्र सिंह, रामस्वरूप, मान सिंह राजपूत मौजूद रहे। संचालन पुष्पेंद्र राजपूत व आयोजक कमेटी अध्यक्ष जयपाल सिंह ने आभार व्यक्त किया।