फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर जिले के सात पीआरवी कर्मी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। लॉकडाउन के लोगों तक मदद पहुंचाने में यूपी-112 पुलिस ने यूपी पुलिस का मान बढ़ाया है। ललितपुर जिले में विभाग का मान बढ़ाने वाले सात पीआरवी कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाताओं के लिए गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। पूरे प्रदेश में सराहनीय सेवाओं के लिए कुल 1033 कर्मियों को एडीजी-112 असीम अरुण की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन्हें किया जाएगा सम्मानित
सूचना मिलने के बाद जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर जनमानस को मदद पहुंचाना 112-यूपी का मुख्य उद्देश्य है। ललितपुर जिले के हेड कांस्टेबिल सुशील कुमार पांडेय, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, आरक्षी चालक दुर्गेश कुमार, महिला हेड कांस्टेबिल रामकुमारी सेन, किरन वेेदी ने जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने का समय से कार्य किया। ललितपुर कोतवाली में तैैनात रहे हुए पिछले छह माह में उक्त कर्मचारियों द्वारा कुल 658 इवेंट में मौके पर पहुंचकर जनता को तत्काल सहायता प्रदान की गई। पीआरबी का रिस्पॉन्स टाइम 11.08 मिनट रहा। जनपद की सभी पीआरवी में से उक्त रिस्पॉन्स टाइम में प्रथम रही है।
ऐसे पहुंचाई मदद
पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबिल सुशील कुमार पांडेय, पायलेट दुर्गेश कुमार द्वारा सितंबर 2020 के प्रथम सप्ताह में एक महिला द्वारा जहर खाने की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जिला अस्पताल में भर्ती कराकर जान बचाई। इसी तरह एक युवक द्वारा फांसी लगाने का प्रयास किया गया, जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और युवक को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराकर जान बचाई। हेड कांस्टेबिल दिलीप कुमार व होमगार्ड चालक गोपालदास द्वारा जनवरी 2021 में शहर के मोहल्ला नई बस्ती आजादपुरा में एक मंदिर के अंदर रखी दुर्गा मूर्ति के गले से चोर सोने का मंगलसूत्र चुरा ले जाने की सूचना पर वहां पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो रात्रि में 12 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर के पास दिखाई दिया। इसी दौरान कुछ समय गुजरते ही वह युवक वहां घूूमते दिखाई दिया, जिस पर उन्होंने उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाए, जिसमें वह खुद संदिग्ध अवस्था में दिख रहा था, तो उसने अपना आरोप स्वीकार कर लिया था, जिस पर उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें