सात मोहललितपुर। शहर में कोरोन संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने पर सात मोहल्लों के संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। अब मोहल्ला में किसी को भी प्रवेश और बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक मोबाइल बैरियर बनाया गया है, जहां से आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उपजिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। यहां पर किसी व्यक्ति को प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक ही की जाएंगी। मोहल्ला सुभाषपुरा के नझाई बाजार में 44 वर्षीय पुरुष संक्रमण होने पर मोहल्ला को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। इसमें उत्तर में उत्तम जैन के मकान के सामने, दक्षिण में रास्ता बंद, पूर्व में उत्तम की दुकान के बगल में मोबाइल बैरियर रहेगा। पश्चिम में भगत अग्रवाल के घर के पास बैरीकेटिंग लगाई गई है। मोहल्ला तालाबपुरा में 21 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमण पर सील किया गया है। यहां पर उत्तर में कोई रास्ता नहीं है। दक्षिण में शीलचंद अनौरा के मकान के पास, पूर्व में रास्ता बंद व पश्चिम में रास्ता नहीं है। इसके अलावा इसी मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय संक्रमित मिलने पर क्षेत्र को सील किया गया है। मोहल्ला निवासी 37 वर्षीय संक्रमित होने पर उत्तर में कुछ नहीं, दक्षिण में खुमान बाबू के मकान के पास, पूर्व में राजकुमार कुशवाहा के मकान के पास, पश्चिम में निर्भय सैनी के मकान के पास बैरीकेडिंग लगाकर सील किया गया है।
मोहल्ला सरदारपुरा में 28 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित होने पर सील किया गया। यहां पर उत्तर में विकास पटैरिया का मकान, दक्षिण में रावर इंटर कॉलेज मोबाइल बैरियर, पूर्व में बांसा मंदिर के पास, पश्चिम में अजय जैन के मकान के पास बैरीकेटिंग लगाई गई। आजादपुरा में 49 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिलने पर सील किया गया। इसमें उत्तर में भरतपुरा हाऊस के पास मोबाइल बैरियर, दक्षिण में मोती सेेनी के मकान के पास, पूर्व में शिवम रावत के मकान के पास, पश्चिम में आशीष के मकान के पास तक बैरिकेडिंग लगाई गई। मोहल्ला गांधीनगर में 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया। इस पर संक्रमित क्षेत्र को सील किया गया। इसमें उत्तर में सुकराम साहू, दक्षिण में कृष्णा डीजे के पास मोबाइल बैरियर, पूर्व व पश्चिम में रास्ता नहीं है। पिसनारी बाग 35 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित होने पर मोहल्ले को सील किया गया। उत्तर में खाली मैदान, दक्षिण में राजघाट रोड़ मोबाइल बैरियर रहेगा। पूर्व में लालचंद्र का मकान, पश्चिम सोनी का मकान के पास सील किया गया है। मोहल्ला कटरा बाजार में 68 वर्षीय महिला संक्रमित होने पर संक्रमित क्षेत्र को सील किया गया है। इसमें उत्तर में मक्खन लाल जैन के मकान के सामने, दक्षिण में जैन की दुकान के पास मोबाइल बैरियर, पूर्व में रास्ता नहीं है। पश्चित में मनमोहन जड़िया के बगल में बैरीकेटिंग लगाकर सील किया गया है। यहां पर दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथठेला आदि का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
आपात सेवाओं से जुडे व्यक्तियों को जांच होने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। आवागमन को रोकने के लिए मोबाइल बैरियर पर पुलिस तैनात की गई है।