फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिले में हुआ साढ़े छह हजार क्विंटल जामुन का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली, जखौरा व मड़ावरा हैं जामुन उत्पादन में आगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में इस बार जामुन का उत्पादन अच्छी मात्रा में हुआ, जिसकी बाजार में गर्मियों में खूब मांग रही। जामुन पाचन के साथ ही मधुमेह की बीमारी में भी लाभदायक माना जाता है।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष अनुकूल मौसम के चलते जामुन का अच्छा उत्पादन हुआ है, जिससे स्थानीय बागवानों और किसानों को अच्छा मुनाफा हुआ है। ललितपुर की भौगोलिक स्थिति और मिट्टी जामुन के पेड़ों के विकास के लिए बेहद उपयुक्त मानी गई है। मधुमेह नियंत्रण और पाचन संबंधी बीमारियों में लाभदायक इस फल की इस वर्ष स्थानीय मंडियों में भारी मांग रही है। अच्छी पैदावार के कारण किसानों को जामुन के ताजे फलों की बिक्री से अच्छा लाभ मिला है। जनपद में जामुन की खेती लगभग 55 से साठ हेक्टेयर में होती है और जिले में जामुन सबसे अधिक पाली, जखौरा और मड़ावरा क्षेत्र में होते हैं। इस वर्ष जामुन के फलों का उत्पादन लगभग साढ़े छह हजार क्विंटल तक होना बताया गया हे। जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष जिले में जामुन का उत्पादन अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें