राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को
ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायालय परिसर और सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से होगा। सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, बैैंक ऋण, भूमि अधिग्रहण, पारिवारिक, वैवाहिक मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, राजस्व, उपभोक्ता फोरम के वाद, स्थायी लोक अदालत में लंबित वाद, नगर पालिका टैक्स वसूली, जलकर, वन अधिनियम वाद समेत अन्य मामले सुलह समझौता के आधार पर निपटाए जाएंगे। जो वादकारी अपने मामले निपटाना चाहते हैं, वह संबंधित न्यायालय में प्रार्थनापत्र दे सकते हैं।