फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से नष्ट फसल का मुआवजा दिलवाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि से नष्ट फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बीते दिनों हवा के साथ ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल का आकलन कर तत्काल क्षतिपूर्ति की दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि किसानों ने कर्ज लेकर फसल बोई थी। इस बार की फसलों में अधिक पैदावार हो रही थी, लेकिन 15, 16 और 17 को आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि व पानी गिरने से फसलों का नुकसान हो गया है। नुकसान का निरीक्षण कर क्षतिपूर्ति राशि दिलवाने की मांग की है। ज्ञापन पर इमरत सिंह, इंद्रपाल सिंह, केहर सिंह, यादवेंद्र सिंह, दजू, लल्लूराम शर्मा आदि के हस्ताक्षर बने हैं। उधर, विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम बसवां निवासी किसानों ने ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि गांव के लगभग 50 किसानों की भूमि नदी के टापू पर है, जहां पर वाहन नहीं पहुंच पाता है। बीते दिन में हुई ओलावृष्टि से शत प्रतिशत फसल नष्ट हो गई है। ग्रामीणों ने नष्ट फसल की जांच कराकर मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन पर यादवेंद्र सिंह, हरनाम सिंह, राजेेंद्र सिंह, इंदप्राल, मानवेंद्र सिंह, आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें