फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमी परिवर्तन से जिला अस्पताल में बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसमी परिवर्तन से जिला अस्पताल में बढ़े मरीज
विज्ञापन

ललितपुर। बीते दिनों हुई बारिश के साथ ओले गिरने से मौसम का मिजाज दिनोंदिन बदल रहा है। इससे रोगियों का ग्राफ प्रतिदिन लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि वर्तमान में खांसी, जुखाम, मलेरिया, टाईफाइड व निमोनिया, अस्थिमा के मरीजों की संख्या अधिक है। सामान्य दिनों की अपेक्षा अस्पताल में मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों हल्की बारिश के साथ ओले गिरने से मौसम में अचानक परिवर्तन हो रहा है। जहां दिन में अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 14 तक रहता है। ऐसी स्थिति में दिन में तेज धूप व शाम होती ही सर्दी बढ़ने लगती है। ऐसे मौसम में मौसमी बीमारियां अपने पैर पसारने लगीं हैं। इसमें बड़ों के साथ बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डा. विजय द्विवेदी के पास खांसी जुखाम, निमोनियां व अस्थिमा जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बीते दिनों अधिक हो रही है। वहीं अन्य वरिष्ठ फिजीशियनों के पास मौसमी बीमारियों से प्रभावित मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। इनमें खांसी, जुखाम, बुखार, मलेरिया व टाईफाइड के अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारियों के मरीज विशेषज्ञों के पास उपचार कराने पहुंचे। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि बीमारियों से बचने के लिए फुल कपड़े पहन कर रहें। साथ ही बासी खाना खाने से बचें। साथ ही बाहर की वस्तुएं खाने से परहेज करें। जिला अस्पताल में सामान्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या तीस प्रतिशत अधिक रहती है। सोमवार को 660 पुरुष व 630 महिला मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। इसके चलते मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। साथ ही उपचार कराने के लिए अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


इस तरह करें बचाव
रात के समय बच्चों को सर्दी से बचाएं।
फुल कपड़े पहनाएं।
कपड़े गीले होने पर तुरंत बदलें।
साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।
बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक से उपचार कराएं।
खानेे पीने पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें