फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति अफसरों ने रेस्टोरेंट व दुकानों पर की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ति अफसरों ने रेस्टोरेंट व दुकानों पर की छापेमारी
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलेंडर व मिट्टी तेल हुआ बरामद
संचालकों के हाथ पैर फूूल रहे कागजात प्रस्तुत करने में
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला पूर्ति अधिकारी ने घरेलू गैस सिलेंडर व मिट्टी के तेल की कालाबाजारी रोकने के लिए रेस्टोरेंट व दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई जगहों से मिट्टी का तेल व सिलेंडर बरामद हुए। संचालक अब उनके कागजात प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं। जिस पर उन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
जिले में घरेलू गैस सिलेंडर व मिट्टी के तेल की जमकर कालाबाजारी हो रही है। शहर में कई जगहों पर गैस रिफलिंग भी की जा रही है। इन शिकायतों के मद्देनजर जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रभा ने बुधवार को शहर में रेस्टोरेंट व दुकानों पर छापामार कार्यवाही की। टीम में पूर्ति निरीक्षक अखिलेश कुमार तिवारी,अशोक कुमार, चंद्रशेखर सहायक ने विभिन्न होटलों/रेस्टोरण्टों /दुकानों पर घरेलू कुकिंग गैस के अवैध संग्रहण/विक्रय/कालाबाजारी एवं मिट्टी तेल के अवैध संग्रहण/विक्रय /कालाबाजारी की जॉच की। जॉचोपरान्त विभिन्न प्रतिष्ठानों से 19 घरेलू कुकिंग गैस सिलेण्डर, लगभग 90 लीटर नीले रंग का मिट्टी का तेल, नपना, खाली डिब्बे बरामद किए गए। इस पर विभागीय अफसरों ने उप्र किरोसिन कन्ट्रोल आर्डर 1962 एवं लिक्वीफाईड पेट्रोलियम गैस (रेगुलेशन ऑफसप्लाईऔर डिस्ट्रीव्यूसन) आर्डर 2000 में निहित प्राविधानों के उल्लंघन माना है। ऐसे प्रतिष्ठानों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
यहां हुई छापेमारी
स्टेशन रोड स्थित बुन्देलखण्ड पैलेस, ऑटो पार्टस की दुकान कृष्णा टाकीज के पास प्रो महेन्द्र जैन, महावीर प्रोवीजन किराना एवं जनरल स्टोर, शुक्ला स्वीट्स वर्णी कालेज के पास, दाऊ जलपानगृह तालाबपुरा, फेमस चाटकार्नर सरायपुरा पर छापेमार कार्रवाई हुई है।
.....
छह लोगों पर की जा रही कार्रवाई
छापेमारी के दौरान सिलेंडर व मिट्टी का तेल बरामद हुआ है। जिसके कागजात संचालक प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं। छह लोगों पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विजय प्रभा
डीएसओ ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें