फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध गुटखा मामले में वाणिज्यकर विभाग ने वसूले 4

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स चोरी में वाणिज्यकर विभाग ने वसूले 48 लाख
विज्ञापन

एक ही बिल पर कई बार मंगाया गया था ब्रांडेड कंपनी का गुटका
- 13 मई को चेकिंग के दौरान पकड़ा था माल
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर के एक व्यापारी द्वारा एक ही बिल पर अवैध तरीके से कई बार एक कंपनी का गुटका मंगाकर टैक्स चोरी करने के मामले में वाणिज्यकर विभाग ने नोटिस देने के बाद विराज एजेंसी के संचालक से 48 लाख 42 हजार 640 रुपये का जुर्माना वसूला है। हालांकि, नोटिस के विरोध में एजेंसी संचालक का हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र लंबित है।
मध्यप्रदेश या अन्य अन्य प्रांतों से फर्जी कागजातों या फिर एक ही बिल पर दो या कई बार गुटका मंगाकर टैक्स चोरी का खेल खूब चल रहा है। ऐसी ही एक सूचना पर वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम द्वारा बीते 13 मई की रात में मसौरा बैरियर पर मध्यप्रदेश के भोपाल की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की थी, इस पर सीटीओ गौतम कुमार ने मसौरा के पास एक ब्रांडेड कंपनी के गुटके से भरे ट्रक नंबर एमपी-67 जी-0452 को पकड़कर कागजों की जांच की गई थी, साथ ही माल का भौतिक सत्यापन भी कराया था। इसमें उक्त माल कैलगुुवां रोड स्थित विराज एजेंसी का होना पाया गया था। ट्रक में आए माल की टैक्स चोरी के मामले में विभाग द्वारा एक ही बिल पर दो या अधिक बार माल लाने पर की जांच की थी। इसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ झांसी की एसआईबी टीम के अधिकारी माल की वास्तविक स्थिति जांचने में जुटे रहे और एजेंसी संचालक को नोटिस दिया गया था। नोटिस के विरोध में व्यापारी हाईकोर्ट में चला गया था, जिसका मामला फिलहाल लंबित चल रहा है। वहीं, पिछले दिनों नोटिस देने के बाद टैक्स चोरी के मामले में विभाग द्वारा व्यापारी के खिलाफ 48 लाख 42 हजार 640 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इस मामले की कार्रवाई से असंतुष्ट व्यापारी कोर्ट जाकर अपना पक्ष मजबूती से रखने का विचार कर रहा है।
विज्ञापन


---बॉक्स---
जिले में खूब चल रहा अवैध गुटके का कारोबार
पिछले दिनों एक ब्रांडेड कंपनी का गुटका पकड़े जाने पर शहर में चल रही कंपनी की दोनों डीलरशिप खत्म कर दी गई। इसके बाद भी शहर में मध्य प्रदेश के चंदेरी, भोपाल, अशोक नगर आदि क्षेत्रों से अवैध तरीके से निजी ट्रांसपोर्ट कंपनियों के माध्यम से माल मंगाया जा रहा है। जबकि मसौरा व राजघाट के पास आए दिन वाणिज्यकर विभाग के सचल दल द्वारा लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके बाद भी अवैध रुप से होने वाला शहर में गुटका का कारोबार खूब फलफूल रहा है।
विज्ञापन


30 हजार पैकेट पकडे़ थे
पिछले महीने 13 मई को कैलगुवां रोड स्थित विराज एजेंसी संचालक का अवैध रूप से एक ही बिल पर दो बार एक कंपनी का गुटका पकड़ा गया था जिसमें करीब 30 हजार पैकेट पकड़े थे। उक्त टैक्स चोरी के मामले में विभाग द्वारा एजेंसी संचालक को नोटिस दिया गया था, जिसके एवज में एजेंसी संचालक द्वारा दिन दिनों 48 लाख 42 हजार 640 रुपये का जुर्माना भर दिया है।
भरतलाल पटेल, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर सचल दल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें