वन कर्मचारियों ने लगाया उपेक्षा का आरोप
ललितपुर। डीएफओ कार्यालय के बाहर उत्तर प्रदेश वन रक्षक संघ के बैनर तले तीसरे दिन वन कर्मियों ने अनशन जारी रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से सातवें वेतन आयोग की संस्तुति के अनुसार वन कर्मियों का वेतन करने की मांग की जा रही है, लेकिन इसकी लगातार अनदेखी हो रही है।
प्रेमनारायण तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वन कर्मियों का विनियमितीकरण नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में पहले उच्च न्यायालय के आदेश जारी हो चुके हैं। उन्होंने सांतवें वेतन आयोग की संस्तुति और शासनादेश को ध्यान में रखकर बोनस भुगतान कराने की मांग की है। मांग करने वालों में मान सिंह, रणवीर सिंह, किशुन लाल, मुन्नालाल, अमर सिंह, लक्खीराम शामिल रहे।