फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने मांगा समस्त विद्यालयों से तीन वर्ष की फीस का ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस ने मांगा विद्यालयों से फीस का ब्यौरा
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में लगभग एक सैकड़ा से अधिक निजी व सरकारी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कॉलेज संचालित हो रहे हैं। समस्त विद्यालयों में विभिन्न मदों के नाम पर बच्चों से शुल्क वसूला जाता है। बच्चों से वसूले जाने वाली इस फीस को निर्धारित मदों में व्यय किया जाता है कि नहीं यह जानने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने जनपद में संचालित समस्त सरकारी व निजी हाईस्कूलों व इंटरमीडिएट कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करके पिछले तीन वर्षों की फीस का संपूर्ण ब्यौरा तलब किया है। इसमें डीआईओएस ने तीनों वर्षों की कैश बुक, फीस की आय-व्यय का ब्यौरा और मदों का विवरण मांगा है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि इससे बच्चों से वसूली जाने वाली फीस का सही मद में ही उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय में निर्धन छात्र निधि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गरीब व निर्धन बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दिलाने के लिए भी फीस वसूली जाती है। इस निर्धन छात्र निधि का उपयोग जनपद के सहरिया समुदाय व कबूतरा समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहरिया व कबूतरा समुदाय के जो बच्चे विद्यालय नहीं जाते हैं, उनका नजदीकी विद्यालय में मुफ्त में प्रवेश दिलाया जाएगा और फीस भी माफ रहेगी। गरीब व निर्धन परिवार के बच्चों को इसका पूरा लाभ पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें