फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का साथ नहीं दे रहे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस का साथ नहीं दे रहे कांग्रेसी: खाबरी
विज्ञापन

ललितपुर।
कांग्रेस अनुसूचित जन जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस का कांग्रेसी ही साथ नहीं दे रहे हैं। इससे सदस्यों में शिथिलता आई है। हालांकि राहुल गांधी उन लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जो लंबे समय से पार्टी के सहयोगी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम, सीएम सहित मंत्रियों को आड़े हाथों लिया।
सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उदासीनता से भाजपा जीत रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई जादू नहीं है। राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कमान देने के जवाब में उन्होंने कहा कि जिले से लेकर प्रदेश स्तर पर संगठन के चुनाव चल रहे हैं। इस बार राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने की पूरी उम्मीद है। तीन तलाक के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा पर्दे के पीछे काम कर रही है। यह धार्मिक मसला है इसलिए इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार महीने के कार्यकाल पर उन्होंने आरोप लगाया कि योगी गाय, गोबर, गणेश से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बच्चों की मौत शायद उनके लिए अहमियत नहीं रखती है इसलिए गौशाला के लिए ज्यादा चिंतित रहते हैं। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती द्वारा रोजगार के लिए पलायन होने पर डीएम को जिम्मेदार बताने के बयान पर उन्होंने कहा कि सूखे ने खेत का रोजगार खत्म कर दिया जो बचा उसे चार पैर वाले समाप्त कर रहे हैं। ऐसे में रोजगार कहां सृजित होगा? प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में गरीबी की जगह गरीबों को दूर किया जा रहा है। गोरखपुर मेडिकल कालेज में बच्चों की मौत होने के बाद राहुल गांधी पर दिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नेता संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंच रहे हैं, उसे मुख्यमंत्री पिकनिक बता रहे हैं। उनका यह बयान नादानी भरा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, जसपाल सिंह बंटी, समद खान, कालूराम अहिरवार, प्रदीप रिछारिया, बहादुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
झांसी गरीब, ललितपुर अमीर
प्रदेश सरकार की अन्नपूर्णा योजना में ललितपुर का नाम शामिल नहीं होने पर पूर्व राज्यसभा सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि योगी सरकार को झांसी गरीब तो ललितपुर धनाढय नजर आ रहा है। शायद इसी वजह से ललितपुर को योजना से बाहर रखा गया है। महरौनी विधायक और श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी ने अपने क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया है। कई सड़कों पर धूल उड़ रही है जिस पर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें