फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी दिवस पर वाणिज्यकर विभाग ने केक काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी दिवस पर वाणिज्यकर विभाग ने केक काटा
विज्ञापन

ललितपुर।
एक देश एक टैक्स कानून लागू होने पर वाणिज्यकर विभाग ने शनिवार को जीएसटी दिवस हर्षोल्लास के साथ बनाया और केक काटकर नई कर नीति पर अपनी खुशी का इजहार किया। यहां आयोजित सभा में अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी के प्रावधानों से भी संतुष्ट करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जीएसटी लागूू होने के बाद वाणिज्यकर विभाग द्वारा शनिवार को जीएसटी दिवस के रूप मनाया गया। जीएसटी दिवस पर वाणिज्यकर विभाग को खूबसूरती के साथ सजाया गया था। मुख्य गेट पर इंट्री के साथ ही पांडाल रूपी द्वार लगाया गया था, जिसमें जीएसटी का बैनर लगाकर संदेश दिया गया। वहीं विभाग के हर कार्यालय के द्वार को भी गुब्बारों से सजाया। सुबह साढ़े दस बजे से विभागीय अधिकारियों के साथ ही व्यापार मंडलों से पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं को भी बुलाया गया और एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें जीएसटी के प्रावधानों को बताया गया और एक देश एक कर प्रणाली का विस्तार से समझाया। जीएसटी के लाभ गिनाते हुए डिप्टी कमिश्नर दिनेश पाल व झांसी से आए एडिशनल कमिश्नर बीडी शुक्ला ने व्यापारियों के मन में जीएसटी के प्रति भ्रम की स्थिति को दूर करने का प्रयास किया और जीएसटी से सिर्फ बड़े रूप में कर चोरी पर इंस्पेक्टर राज की परिभाषा भी बताई। यहां व्यापारियों ने भी जीएसटी के कई प्रावधानों को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी। लेकिन अधिकारियों ने जीएसटी के दूरगामी परिणाम भी बताई और समस्याओं का निराकरण किया। इस मौके पर असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर प्रवीण कुमार श्रोतीय, हरिकेश सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल भरत लाल, वाणिज्यकर अधिकारी गौतम यादव, जेके सिंह, एसएस निगम, व्यापारी नेता महेंद्र जैन मयूर, सुरेश बड़ेरा, कमलेश सर्राफ, गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा, संजीव कप्तान, मनीष कुमार, भगवती साहू, मु. जाकिर, संजीव पटैरिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें