फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ावरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़वार में 10 दिनों से बिजली ठप
विज्ञापन


मडावरा (ललितपुर)।
ब्लाक मडावरा के बड़वार गांव में 10 दिनों से अंधेरा पसरा है। लगभग दस दिन पूर्व आए आंधी-पानी में बिजली के तीन खंभे टूट गए थे, इसके कारण गांव की आपूर्ति छप है। काफी समय बीतने के बाद जब बिजली विभाग ने बिजली के नये खंभे नहीं लगवाए तो ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मड़ावरा को ज्ञापन देकर बिजली व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मडावरा को दिए ज्ञापन में बड़वार ग्राम प्रधान राजाराम, ग्रामीण अरविंद, धनप्रसाद, अच्छेलाल, छुटटे, मुन्ना, भौंर, कुदउवां, हरदेव, मूलचंद, जालम आदि ने बताया कि लगभग 10 दिन पूर्व तेज आंधी आई थी, जिसमें बिजली के तीन खंभे टूट गए थे। बिजली के खंभे टूटने के कारण गांव में आने वाली बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दस दिनों से गांव में अंधेरा पसरा है। बताया कि एक खंभा हरदौल के मकान के पास, दूसरा वन विभाग चौकी के पास और तीसरा सजन सहरिया के मकान के पास का टूट गया है। जहां अभी तक नए विद्युत खंभे नहीं लगाए हैं, जबकि विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी खंभे टूटने की जानकारी दी जा चुकी है। ग्रामीणों ने नए विद्युत खंभे लगवाने और विद्युत व्यवस्था ठीक कराने की मांग एसडीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें