फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 60,661 उज्ज्वला उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर तेल कंपनियों का फैसला, प्रक्रिया पूरी न होने पर कनेक्शन होंगे निष्क्रिय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने वाले 60,661 उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे उपभोक्ताओं को अब गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की जाएगी। शासन ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न होने पर कनेक्शन अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिए जाएंगे।

जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कुल 1,94,737 कनेक्शन हैं, जिनमें से अब तक 1,34,076 लाभार्थियों ने ई-केवाईसी पूरी कर ली है। जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। इसके बिना उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ भी नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता अभी तक ई-केवाईसी नहीं करा सके हैं। उपभोक्ता अपने नजदीकी गैस एजेंसी, जन सेवा केंद्र या आधार से जुड़े अधिकृत केंद्रों पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का अपडेट होना आवश्यक है।
विज्ञापन


विभाग ने अपील की है कि उपभोक्ता जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें, ताकि रसोई गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, ऐसे घरेलू उपभोक्ता जिन्होंने पिछले नौ माह से गैस सिलिंडर नहीं लिया है, उनके कनेक्शन भी बंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें