फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छह वर्षीय मासूम की हत्या कर शव खेत में फेका.....

विज्ञापन
मृतक अंश (फाइल फोटो) - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम दावनी में बृहस्पतिवार की सुबह से लापता छह वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर शव उसके घर के पीछे कुुछ ही दूरी पर स्थित आलू के खेत में फेंक दिया गया। परिजन बच्चे के कुएं में गिरने की आशंका पर पास के खेतों में बना कुआं खाली कराने के लिए पाइप खेतों में डाल रहे थे। तभी वहां शव पत्तों से ढका मिला। हत्यारे ने मासूम के चेहरे, नाक के अलावा सिर पर पीछे की ओर वार किया। साथ ही उसका एक कान भी काटकर अलग कर दिया। पुुलिस ने घटनास्थल के आसपास से कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद की हैं। वहीं, पड़ोस के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए भी पकड़ा है। बच्चे के पिता ने अंधविश्वास के चलते हत्या होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्राम दावनी निवासी अंश (6) पुत्र जगत सिंह राजपूत बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर के बाहर पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद उसकी दादी गोदाबाई ने उसे नहाने के लिए बुलाया तो अंश नहीं मिला। घरवालों ने उसे पड़ोस और आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घबराए परिजनों ने बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने भी ग्रामीणों के साथ आसपास के गांव और खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बच्चे का कहीं भी पता नहीं चल सका। यहां तक कि उसके नहर में गिरने की आशंका पर बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस ने नहर भी बंद करा दी और काफी दूर तक बच्चे को तलाश किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
बच्चे के कुएं में गिरने की आशंका पर शुक्रवार की सुबह परिजनों ने ग्रामीणों ने मदद से घर के पीछे एक खेत में स्थित कुआं खाली करने का निर्णय लिया। इसके बाद लोगों ने कुएं का पानी निकालने के लिए इंजन रखकर उसमें पाइप लगाया और पाइप को पास के ही आलू के खेत में डाल दिया। इसी दौरान आलू के खेत में पत्तों से ढकी कोई चीज दिखाई दी। घरवालों ने पत्ते उठाकर देेेेखा तो सभी के होश उड़ गए, वहां खून से लथपथ अंश का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर थाना जाखलौन समेत कई थानों की पुलिस, सीओ सिटी केशव नाथ, शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक अंश के पिता ने आशंका जताई है कि शायद अंधविश्वास के चलते उसके पुत्र की हत्या कर दी गई। अंश की एक बड़ी बहन नौ वर्षीय अंशिका है।
-----------
पड़ोसी की दीवार के पास मिली संदिग्ध वस्तुएं
मासूम का शव आलू के जिस खेत में पड़ा मिला, उससे ठीक पहले पड़ोसी के मकान की दीवार के पीछे निकली नाली में एक बोरा पड़ा मिला, जिसमें खून लगा हुआ था। दीवार के पास ही एक लकड़ी की पटिया भी मिली है, उस पर खून के छींटे हैं। ईंट पर भी खून लगा मिला है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
----------------
नए हार्वेस्टर के पूजन की तैयारी के लिए जा रहे थे ललितपुर
अंश के पिता जगत सिंह ने पंजाब से नया हार्वेस्टर खरीदा है, जो बृहस्पतिवार को सुबह ही ललितपुर पहुंचा था। वह अपने भाइयों के साथ हार्वेस्टर के पूजन के लिए ललितपुर में मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान अंश लापता हो गया, जिस पर परिवार वाले उसकी खोजबीन में जुट गए और हार्वेस्टर आने की खुशी गम में बदल गई।
------------
ग्राम दावनी से छह वर्षीय बच्चा अंश लापता हो गया था। सूचना पर कई टीमें बनाकर खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं लग सका। शुक्रवार को सुबह बच्चे का शव घर से कुछ ही दूरी पर खेत में पड़ा मिला है। जानकारी पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है, जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ संदिग्ध सामने आए हैं। आसपास के घरों से भी तलाशी लेने पर कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस।- फोटो : LALITPUR

रोती बिलखती मृतक अंश की मां और अन्य परिजन।- फोटो : LALITPUR

घर के बाहर खड़े परिजन और ग्रामीण।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें