ललितपुर। जिले में रविवार को हुई कोरोना जांच में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कुल 599 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें बच्चा जेल के 35 कोरोना संक्रमित और शहर में 180 संक्रमित शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को 1383 कोविड-19 की जांचें की गईं, जिनमें 599 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें आरटीपीसीआर से 394, ट्रूनेट से 2 और एंटीजन जांच में 203 संक्रमित मिले हैं। झांसी मेडिकल कॉलेज से 15 मरीजों की जांच कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई हैं। रविवार को हुई जांचों में शहरी क्षेत्र में 180 संक्रमित पाए गए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत तालबेहट क्षेत्र में 129, महरौनी क्षेत्र में 61, मड़ावरा क्षेत्र में 35, बिरधा क्षेत्र में 44, जखौरा क्षेत्र में 67 और बार क्षेत्र में 18 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
इसके अलावा बच्चा जेल में 35 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 266 कोविड मरीजों को उनके ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। तालबेहट के एल-2 अस्पताल से 15, होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे 251 कोविड मरीजों को ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।
इस प्रकार जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित 6,778 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3,289 पहुुंच गई है।
-----
रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 1383 कोरोना की जांचें कराई गईं हैं, जिसमें 599 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें बच्चा जेल से 35 मरीज संक्रमित पाए गए, जिनका उपचार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है। रविवार को 266 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
-डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी