572 स्वास्थ्यकर्मियों का अब तक टीकाकरण किया गया है।
- फोटो : ???? ????
572 स्वास्थ्य कर्मियों लगाई कोविड वैक्सीन
ललितपुर। कोविड वैक्सीन के चौथे चरण में छह स्थानों पर 11 सत्रों में 572 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया।
शुक्रवार को चौथे चरण में जिले में छह स्थानों पर 11 सत्र लगाए गए। 11 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों के कम आने से शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं हो सका है। जिला महिला अस्पताल में एक सत्र में 98 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक महरौनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो सत्रों में 150, मड़ावरा में दो सत्रों में 72, तालबेहट में 62 को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में 109 व जखौरा में 81 लाभार्थियों को टीकाकरण किया गया। इसके अलावा जिला अस्पताल पुरुष व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार में वैक्सीन के डोज नहीं लगाए गए हैं।
चौथे चरण में छह स्थानों पर 11 सत्रों में 572 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया गया है। - डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, वैक्सीन टीकाकरण
वैक्सीन टीकाकरण की सूची में नाम होने के बाद भी छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को एक नियत तिथि में टीकाकरण किया जाएगा। - डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी