फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 57 फीसदी वाहनों पर नहीं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अब भी 57 फीसदी वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इन्हें कार्रवाई का भी भय नहीं है। अब विभाग इन वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की बात कह रहा है।
शासन ने एक अप्रैल 2019 से सभी प्रकार के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) अनिवार्य कर दिया था। इसके बाद से खरीदे जाने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन के साथ ही एचएसआरपी जारी होने लगी थी। पुराने वाहनों पर भी एचएसआरपी लगनी थी। वर्ष 2019 से पहले के वाहन पर एचएसआरपी लगवाने के लिए सितंबर 2023 तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में 2.45 लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनमें वर्ष 2019 से अब तक के 55 हजार वाहनों में एचएसआरपी लगी हुई है। अप्रैल 2019 से पहले के व्यावसायिक व कुछ निजी वाहन समेत लगभग 45 हजार वाहनों में फिटनेस समेत अन्य कार्य होने के कारण प्लेट लग गई है। इस तरह कुल एक लाख वाहनों पर एचएसआरपी लगी है।
लेकिन, अप्रैल 2019 के पहले के पंजीकृत लगभग 1.05 लाख वाहन स्वामियों ने अवधि बीतने के एक वर्ष बाद भी एचएसआरपी नहीं लगवाई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चेकिंग के दौरान बिना एचएसआरपी के वाहन मिलने पर चालान किया जाता है। अब अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
इस तरह लगवाएं नंबर प्लेट
वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाएं। वाहन स्वामी पूरा नाम और पता भरें। इसके बाद वाहन की श्रेणी भरें। वाहन कंपनी के डीलर को चुनें और चेसिस व पंजीयन नंबर फीड करें। आरसी और आईडी अपलोड करने पर ओटीपी मिलेगी। टाइम स्लॉट चुनें व ऑनलाइन भुगतान करें। इसके बाद नंबर प्लेट लगाने का समय संबंधी संदेश मिलेगा। फिर निर्धारित स्थान पर प्लेट लगवा सकेंगे।
-
वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जांच अभियान चलाकर ऐसे वाहनों का चालान किया जाएगा।
- मोहम्मद कय्यूम खान, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें