बबीना (झांसी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन वापसी व जांच प्रक्रिया के तहत ब्लाक की कुल 56 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 562 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किये गये थे, जिनमें से 4 के नामांकन पत्र खारिज हो गए, जबकि 118 ने नाम वापस ले लिये है। अब कुल 440 उम्मीदवार मैदान में हैं।
बबीना रुरल ग्राम पंचायत से 8 उम्मीदवार, ग्राम पंचायत पुरा बडे़रा से 11 , ग्राम पंचायत पृथ्वीपुर नयाखेड़ा से 14, लहर ठकुरपुरा से चार, ग्राम पंचायत ठकुरपुरा से 10 प्रत्याशी, ग्राम पंचायत रसीना से 14 प्रत्याशी, ग्राम पंचायत सिमिरिया से 5, ग्राम पंचायत मानपुर से 9, ग्राम पंचायत रसोई से 2, ग्राम पंचायत घिसौली से 5, ग्राम पंचायत
बड़ौरा से 2, ग्राम पंतायत बघौरा से 9, ग्राम पंचायत गुआवली से 13, ग्राम पंचायत मनकुंआ से 4, ग्राम पंचायत हीरापुर से 5, ग्राम पंचायत बुड़पुरा से 11, ग्राम पंचायत खैलार से 26, ग्राम पंचायत सिमरावारी से 36 , ग्राम पंचायत सैंयर से 3, ग्राम पंचायत डंगारिया रूंद से 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। ग्राम पंचायत खजराहा खुर्द से 6, ग्राम पंचायत
खजराहा बुजुर्ग से 20, ग्राम पंचायत सफा से 2, ग्राम पंचायत बैदौरा से 6, ग्राम पंचायत बसाई से 4, ग्राम पंचायत खैरा से 6, ग्राम पंचायत किल्चुवारा बुजुर्ग से 13, ग्राम पंचायत मुरारी से 4 , ग्राम पंचायत चमरऊवा से 13, ग्राम पंचायत सरवां से 13, ग्राम पंचायत गुढ़ा से 6, ग्राम पंचायत अठौंदना से 4, ग्राम पंचायत बलौरा से 14, ग्राम पंचायत
रूंद बलौरा से 10, ग्राम पंचायत पठारी से 4, ग्राम पंचायत रक्सा से 3, ग्राम पंचायत डोमागोर से 2, ग्राम पंचायत ढिकौली से 7, ग्राम पंचायत सिजवाहा से 8, ग्राम पंचायत पाली पहाड़ी से 5, ग्राम पंचायत पुनावली कलां से 12, ग्राम पंचायत राजापुर से 9, ग्राम पंचायत बाजना से 6, ग्राम पंचायत अमरपुर से 5, ग्राम पंचायत इमिलिया से 11, ग्राम
पंचायत बरूआपुरा से 2 उम्मीदवार, ग्राम पंचायत बछौनी से 4, ग्राम पंचायत डगरवाहा से 8, ग्राम पंचायत सुकुवां से 3, ग्राम पंचायत खाड़ी से 10, ग्राम पंचायत गेवरा से 4, ग्राम पंचायत कोटखेरा से 6, ग्राम पंचायत बमेर से 8, ग्राम पंचायत परासई से 6 प्रत्याशी मैदान में हैं।
ग्राम पंचायत मथुरापुरा की सीट अनुसूचित जाति की होने से कोई उम्मीदवार पर्चा नहीं भर सका है। ग्राम पंचायत पलींदा अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित होने से एक भी पर्चा दाखिल नही किया गया है। वहीं, बबीना रूरल ग्राम पंचायत सदस्य पद के सभी उम्म्मीद वार निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं, जिनमें मोहित तिवारी, बीना वाल्मीकि, कमलेश पाल आदि शामिल हैं। एक वार्ड संख्या 9 महिला पिछड़ा होने से किसी ने पर्चा नहीं भरा। ग्राम पंचायत
सदस्यों के पर्चा में रसोई की वार्ड संख्या 9 महिला पिछड़ा के लिये आरक्षित होने से पुरुष उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल करने से निरस्त कर दिया गया है। लहरठकुरपुरा व ठकुरपुरा की दो वार्डों के पर्र्चे जाति प्रमाण पत्रों के न होने से निरस्त किये गए हैं।
इस दौरान ब्लाक कार्यालय के लेखाकार महेन्द्र सिंह यादव, प्रवेश राजपूत, जितेन्द्र साहू, अरविन्द वर्मा, रिटर्निंग आफीसर भागीरथ यादव, खंड विकास अधिकारी शीला देवी, एडीओ पंचायत त्रिलोकीनाथ अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।