54 लोगों ने किया रक्तदान
पाली। जैन मिलन शाखा पाली द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 54 लोगों ने रक्तदान किया। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित शिविर में जिला परिषद इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान कर हम सब राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन कर सकते हैं। रक्तदान इंसानियत को बढ़ावा देता है।
शिविर में महिलाओं की ओर से सीमा नामदेव, दलजीत कौर, रिया जैन, मयूरी जैन ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में डा. अनुपम मिश्रा, लैब टेक्नीशियन धर्मेंद्र, बालमुकुंद साध, गौरव गुप्ता, काउंसलर प्रतिभा, कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष गोस्वामी, जितेंद्र कुमार, रेखा, मनोज, अनिल, प्रीतम, आकाश, राजू, मंगू पहलवान व ललितपुर ब्लड बैंक के कर्मचारियों के अन्य लोगों ने सहयोग किया।