फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पांच केंद्रों पर हुई 535 क्विंटल मूंग की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जायद की फसलों में मूंग की खरीद शुरू हो गई है। हालांकि, 22 केंद्रों में अब तक मात्र पांच केंद्रों पर ही 535 क्विंटल मूंग की खरीद हुई है।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर 100-100 मीट्रिक टन यानी एक-एक हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य दिया गया है। एमएसपी पर मूंग का रेट 8682 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। गुरुवर एग्रो बालाबेहट केंद्र पर अब तक मात्र दस क्विंटल, गुरुवर कृषक अमरपुर केंद्र पर मात्र 25 क्विंटल, किसान मिश्र कुम्हेड़ी, महरौनी केंद्र पर 250 क्विंटल मूंग की खरीद हुई है। वहीं, ठाकुर बाबा केंद्र महरौनी मंडी में 250 क्विंटल खरीद हुई है। एक और केंद्र पर भी खरीद शुरू हो गई है। वहीं, गल्ला मंडी में अब तक 35 हजार क्विंटल मूंग की खरीद हो चुकी है। अकेले मई से अब तक गल्ला मंडी में मूंग की आवक लगभग 25 हजार क्विंटल हुई है।

मूंग की खरीद के लिए 22 केंद्र बनाए गए हैं। पांच केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई है। बाकी केंद्रों का संचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा।
-अर्विन मेहर सिंह, एआर कोऑपरेटिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें