ललितपुर। कोविड से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए टीकाकरण में युवाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को किए गए वैक्सीनेशन शिविर में 18 से 44 वर्ष के 3108 युवाओं पहला डोज लगवाया। वहीं, 44 से अधिक उम्र के 2148 लोगों ने कोविड वैक्सीनेशन कराया।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन आवश्यक है। वैक्सीनेशन के लिए लगातार ही युवा आगे आ रहे हैं। इनकी संख्या में नियमित बढ़ोत्तरी हो रही है। युवा ऑन लाइन आवेदन कर टीकाकरण सेंटरों पर पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पर 18 से 44 वर्ष तक के 110 युवाओं ने टीकाकरण का पहला डोज लगवाया। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में 40, जगदीश मार्केट में 30, बस स्टैंड पर 35, सूचना कार्यालय में 90, लक्ष्मीपुरा में 56, गोविंद नगर में 80, रावर इंटर कॉलेज में 100, रैन बसेरा में 101, नेहरू नगर में 39 युवाओं ने वैक्सीनेशन कराया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में पीएचसी बिरधा में 255, जखौरा 967, सीएचसी मड़ावरा में 484, महरौनी में 269, बार में 170, तालबेहट 282 युवाओं ने डोज लगवाया। वहीं, 44 वर्ष से अधिक उम्र के 2148 लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया।
---
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए वैक्सीनेशन शिविर में 18 से 44 वर्ष के 3108 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2148 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
- डा. हुसैन खान
नोडल अधिकारी
कोविड टीकाकरण