तुवन मंदिर की संपत्तियों की सुरक्षा की मांग
ललितपुर। सनातनधर्मी एवं तुवन मंदिर के धर्मानुरागियों ने रविवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर न्यायालय का निर्णय आने तक मंदिर के महंत पद के उत्तराधिकारी की घोषणा रुकवाने एवं मंदिर की संपत्तियों की सुरक्षा की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि मंदिर की संपत्तियों के मामले में जिला जज न्यायालय एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में मामला लंबित है। आरोप लगाया कि तुवन मंदिर परिसर में होने जा रही श्रीरामकथा की आड़ में महंत के उत्तराधिकारी की घोषणा हो सकती है। इस घोषणा को रुकवाया जाना जरूरी है। ज्ञापन पर जितेंद्र सिंह परमार, राहुल तिवारी, धीरज रायकवार, अखिलेश कुमार, नितेश शर्मा, प्रमोद कुमार, राजकुमार, भगत पाल, विवेक तोमर, अमन कुशवाहा, संजू रैकवार, मनीष पटेल, रामजी, राजेश लोधी आदि के हस्ताक्षर हैं।