फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक के अधूरे एजेंडा पर सभासदों ने जताया ऐतराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड बैठक के अधूरे एजेंडा पर सभासदों ने जताया ऐतराज
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के विभिन्न सभासदों ने बजट बोर्ड के अधूरे प्रस्ताव को जल्दबाजी में देने पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें कहा गया कि दो मार्च को वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट स्वीकृत करने के लिए बोर्ड मीटिंग आहूत की गई है। इसका एजेंडा दो दिन पूर्व ही सभासदों को भेजा गया है। इसमें भी बजट का विवरण नहीं दिया गया है जो कि नियम विरुद्ध है। उन्होंने सभासदों को धोखे में रखकर बजट अपने हिसाब से पास कराने की फिराक में है। शिकायती पत्र पर सभासद भारत भूषण चौरसिया, रामबाबू यादव, शिवानी पाठक, कृष्ण कुमार पंथी के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें