फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद सागर बांध के कृत्रिम कुंड में होगा प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद सागर बांध के कृत्रिम कुंड में होगा प्रतिमाओं का विसर्जन
विज्ञापन

जिले में साढ़े ग्यारह सौ देवी प्रतिमाएं, शहर में ढाई सौ मूर्तियां
आज होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। गोविंद सागर बांध और सुम्मेरा तालाब में देवी प्रतिमाओं के विसर्जन को रोकने के लिए गत कुछ वर्षों से बांध की तलहटी में कृत्रिम कुंड का निर्माण कर विसर्जन कराया जाता है। इस वर्ष भी कृत्रिम कुंड में विसर्जन कराया जाएगा, जिसके लिए नगर पालिका परिषद द्वारा कृत्रिम कुंड के घाटों की मरम्मत कराई गई और घाटों तक पहुंचने के लिए पहुंच मार्ग पर मुरम डलवाई गई। आज नवदुर्गा का समापन बृहस्पतिवार को हो गया है। इसके चलते शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गोविंद सागर की तलहटी में बनाए कृत्रिम कुंड में किया जाएगा।
शारदीय नवरात्र के दौरान इस वर्ष पूरे जिले में लगभग साढ़े ग्यारह सौ और शहरी क्षेत्र में करीब ढाई सौ से अधिक देेवी पंडाल सजाए गए हैं। हालांकि शहर में रखी गई मूर्तियों का सही आंकड़ा तो किसी के पास नहीं है। लेकिन मूर्तियों की अनुमानित संख्या के आधार नगर पालिका परिषद ने सागर रोड पर गोविंद सागर बांध की तलहटी में कृत्रिम कुंड का निर्माण किया है। इसमें देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। यह कृत्रिम कुंड अनुमानित दो सौ गुणा दो सौ और करीब पांच से सात फुट गहरा बनाया है। इसके लिए इस कुंड के चारों ओर पूर्व में बनाए गए घाटों की मरम्मत के लिए और मोरंग मिट्टी डाली गई है। इस बार मोरंग मिट्टी का अलग घाट भी बनाया गया है। विगत वर्ष बारिश कम होने के कारण इस कुंड में पानी भरने के लिए अलग से पंप सेट लगाकर बांध का पानी भरा गया था, लेकिन इस बार पर्याप्त मात्रा में बारिश होने के कारण कुंड में पहले से ही अच्छा पानी है। जिससे अलग से पंप सैट से पानी भरने की जरुरत नहीं पड़ी है। शहर में विराजमान देवी प्रतिमाओं का विसर्जन इसी कृत्रिम कुंड में किया जाएगा। प्रशासन द्वारा प्रतिमाओं का विसर्जन दिन में ही करने के लिए समितियों को आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में पीस कमेटी की बैठक में भी पहले से ही बताया गया था। वहीं प्रशासन द्वारा सुम्मेरा तालाब में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाई गई है, इसके लिए गोविंद सागर बांध में विगत कुछ वर्षों से गोविंद सागर बांध की तलहटी में कृत्रिम कुंड का निर्माण कर मूर्ति विसर्जन किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा सुरक्षा का खाका भी तैयार कर लिया गया है। वहीं यहां मार्ग, घाटों और लाइटिंग की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विसर्जन के लिए कुंड तैयार
गोविंद सागर बांध के पास देेवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कुंड की मरम्मत व सफाई का कार्य करा लिया गया है। यहां प्रकाश व्यवस्था भी करा दी गई है। मूर्ति विसर्जन के लिए कुंड का आकार पर्याप्त है, जो विसर्जन के लिए तैयार है।
अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें