जमीन से कब्जा हटवाएं
ललितपुर। तहसील पाली अंतर्गत ग्राम ककरुआ निवासी मीरा देवी पत्नी राम सिंह ने गांव के ही दबंगों पर जमीन पर कब्जा करने के आरोप को लेकर डीएम को प्रार्थना देकर बताया कि पीड़ित की आराजी जमीन है। जिस पर गांव के ही दबंग कब्जा किए है। उक्त जमीन की हदबंदी के लिए आवेदन किया। जिस पर संबंधित कर्मचारी टाल रहे हैं। पीड़िता मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है। जमीन के अभाव में भुखमरी की कगार पर चल रही है। पीड़िता ने जमीन से कब्जा हटवाए जाने व हदबंदी कराए जाने की मांग की है।