ललितपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रीमैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा एक से दसवीं तक के उन सभी अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम और उन विद्यार्थियों का परीक्षाफल 50 प्रतिशत से कम न हो। वहीं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में उन सभी अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी, जिनके अभिभावकों की आय दो लाख से अधिक नहीं होगी। वहीं एमसीएम छात्रवृत्ति योजना को आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ढाई लाख रुपए की वार्षिक आय से अधिक नहीं होने पर ही लाभ मिल सकेगा। नवीन छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदनश् की तारीख 23 जुलाई से 30 सितंबर रखी गई है।