ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी
बानपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद-उल-अजहा
अमर उजाला ब्यूरो
बानपुर (ललितपुर)। कस्ब बानपुर में ईद-उल-अजहा का पर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद सभी ने आपस में सद्भाव व भाईचारे का संदेश देकर एक दूसरे को गले लगाया। ईद के दिन पूरे दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों में बधाईयों का सिलसिला जारी बना रहा।
बानपुर में टीकमगढ़ रोड स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे ईदुल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा कराई। ईदुल अजहा की अलसुबह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहावेंद्र प्रताप सिंह ने समस्त ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दी। बताते चलें आज सुबह से कस्बे में काफी चहलपहल साफ तौर पर देखी जा सकती थी। मुस्लिम धर्मावलंबियों में सुबह से ही हर कोई जल्दी से जल्दी तैयार होकर ईदगाह पहुंचना चाह रहा था। जहां पर उपस्थित हाफिज साहब ने ईदुल अजहा के महत्व पर प्रकाश डाला व बताया कि हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की अदा अल्लाह को इतनी पसंद आयी कि उन्होंने इसे मुहम्मद की उम्मत पर नाफिज फरमान दिया कि ऐ बंदो अल्लाह की राह में कुर्बानी करो व नमाज का तरीका बताकर उपस्थित लोगों को इसके महत्व से अवगत कराया कि इस्लामी कलैंडर के आखरी महीने जिल्हिज्जा के महीने में पूरी दुनियां के मुस्लिम धर्मावलंबी अल्लाह की राह में कुर्बानी करते हैं व ईद की नमाज अदा की जाती है। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अल्लाह की इबादत की। इसके बाद हाफिज साहब ने तय वक्त पर ईद की नमाज अदा कराई व इसके बाद मुल्क में अमन चैन व बेहतरी की दुआ मांगी। इस अवसर पर सदर अंसार खां, अनीश खां मंसूरी, अल्लादीन मंसूरी, हलीम खां, इब्बू लंबरदार, इदरीश खां, कलीम अहमद, समद खां, अशरफ खां, हय्युल अहमद, अशफाक खां, फीरोज मंसूरी, अख्तर खां, नफीस खां टेलर, शैलू शाह, मतीन खां, बब्लू शाह, अलीम खां, मोहसिन खां, शहीद खां मंसूरी, अय्यूब खां, शकील खां, शाहिद खां, रियाज खां, इरफान शेख, अत्तू , मतू, व तहसीलदार महरौनी गुलाब सिंह, थानाध्यक्ष महेश कुमार आदि उपस्थित रहे।