फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश में ही गलियां हो गई लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की बारिश में ही गलियां हो गई लबालब
विज्ञापन

जल निकासी न होने से सड़कों पर बह रहा है गंदा पानी
ललितपुर। हल्की बारिश में ही शहर के विभिन्न मुहल्लों की गलियां गंदे पानी से लबालब हो गईं। उचित जल निकासी के अभाव में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया है। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस पूरे मामले में नगर पालिका अधिकारी चुप्पी साधे हैं।
नगर पालिका परिषद ने बारिश के पूर्व की तैयारी महीनों से पहले शुरू कर दी थी। इसके बाद भी हालात बदल नहीं पाए हैं। पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। सोमवार की रात करीब एक घंटे बारिश हुई थी, लेकिन मंगलवार की सुबह आसमान साफ रहा। पूरी दोपहर लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। शाम होते-होते आसमान में काले बादल घुमड़ने लगे जो जमकर बरसे। इस दौरान बच्चे रेनकोट पहनकर निकले तो कुछ लोग बारिश से बचने के लिए छाता लगाए दिखे। हालांकि, यह बारिश कुछ मिनटों की रही। लेकिन, इतने में ही जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जहां मुहल्ला आजादपुरा स्थित भरतपुरा हाउस के बगल की गली में जल भराव हो गया। वहीं, आजादपुरा प्रथम स्थित ग्वालटोली की गली में जलभराव देखा गया। यहां मंदिर पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। आजादपुरा लेड़ियापुरा में भी गली में बरसात के पानी के निकासी की समस्या नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निकासी पर दे रहे ध्यान
सफाई कर्मियों के माध्यम से नालियों की उचित सफाई कराई जा रही है। बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर जल भराव होता है लेकिन कुछ ही समय में वह नालियों से होकर निकल जाता है। शहर में कहीं जल भराव की बड़ी समस्या नहीं है।
अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें