फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर तीन दिन में हुई 1147 मीट्रिक टन गेंहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर तीन दिन में हुई 1147 मीट्रिक टन खरीद
विज्ञापन

ललितपुर। रबी की फसल की सरकारी खरीद के लिए जिले में इस वर्ष अब तक कुल 72 सरकारी गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। दो अप्रैल से संचालित इन केंद्रों पर अब तक कुल 1147.95 मीट्रिक टन खरीद की गई है, जबकि, बृहस्पतिवार को गल्ला मंडी में भी आवक बढ़ने पर किसानों की भीड़ लगी रही और सड़क पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जनपद में दो अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्रों का संचालन शुरु हो गया है, जिसकी प्रशासन स्तर से लगातार निगारानी भी की जा रही है। क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वहीं यदि महिला किसान क्रय केंद्रों पर पहुंच रही हैं, तो उसे केंद्रों पर विशेष वरीयता के साथ उसके द्वारा लाए गेंहूं की तौल की जा रही है। दो अप्रैल से चार अप्रैल तक सभी 72 क्रय केंद्रों पर कुल 1147.95 मीट्रिक टन गेंहूं की खरीद की गई है। इसके तहत अब तक कुल 197 किसानों को लाभ ले चुके हैं। जबकि इस बार का लक्ष्य एक लाख 40 हजार मीट्रिक टन गेंहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। हालांकि कुल स्थापित खरीद केंद्रों में अब तक कुल 38 क्रय केंद्रों पर ही खरीद की जा सकी है। इसके तहत खाद्य निगम के तीन केंद्र खोले गए हैं। जबकि पीसीएफ के 64 में से कुल 30 केंद्रों पर ही खरीद की गई है। इसी प्रकार कल्याण निगम के तीन और भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र खोले गए हैं। इस प्रकार सभी 38 क्रय केंद्रों पर तीन दिनों में कुल 0.82 प ्रतिशत खरीद की गई है। वहीं गल्ला मंडी में भी जिला का किसान अपना अनाज लेकर आढ़तियों के पास भी खूब पहुंच रहा है। बृहस्पतिवार को आलम यह रहा कि जहां पूरी गल्ला मंडी जिंस से लदे ट्रैक्टरों से पटी रही, वहीं मंडी के बाहर भी मुख्य रोड पर आधा किलोमीटर तक ट्रैक्टरों की भीड़ जमा रही, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। यहां तक इस जाम में एंबुलेंस और सवारी बसें भी आधा घंटा से अधिक समय तक फंसी रही। किसी प्रकार पुलिस और यातायात पुलिस के पहुंचने पर जाम खुलवाया जा सका। गल्ला मंडी में बृहस्पतिवार को विभिन्न जिंसों की करीब 30 हजार कुंतल तक आवक रही। मंडी में आई जिंसों में गेंहूं की 1475 से 1800 रुपए प्रति कुंतल बिका। चना 3400 से 3450 रुपए प्रति कुंतल, मटर 2950 रुपए प्रति कुंतल, मसूर 3250 रुपए प्रति कुंतल, जवा 1170 रुपए प्रति कुंतल, सरसों 3250 रुपए प्रति कुंतल, बटरी 2500 रुपए प्रति कुंतल तक बिका। वहीं उड़द भी 3300 रुपए प्रति कुंतल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें