फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य: आत्मदाह की चेतावनी पर अनशन स्थल पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मदाह की चेतावनी पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

ललितपुर।
जल संस्थान में कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मचारी विगत 15 जनवरी से अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन कर रहे हैं। इसी क्रम में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने विगत रोज जिला प्रशासन को लिखित पत्र देकर 23 जनवरी को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी, जिसके क्रम में सदर क्षेत्राधिकारी समेत पुलिस प्रशासन भी धरना स्थल पर पहुंचकर माहौल पर काबू किया।
जल संस्थान के सेवानिवृत्त हो चुके लिपिक हरीकृृष्ण अवस्थी पिछले तीन वर्षों से अपने देय अवशेष भुगतान की लगातार मांग कर रहे हैं। वह हृदय रोग व कैंसर के पीड़ित हैं, जिसका बाहर उपचार चल रहा है। उपचार में होने वाले व्यय से उनके परिवार के आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है, लेकिन विभाग द्वारा उनके बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में उक्त सेवानिवृत्त लिपिक ने विगत 10 जनवरी को जिला प्रशासन को पत्र सौंपा था और इसमें उसने चेतावनी दी थी कि यदि 22 जनवरी तक बकाया भुगतान नहीं किया जाता है, तो वह 23 जनवरी को आत्मदाह कर लेगा। इसी चेतावनी के क्रम में सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव व कोतवाली पुलिस जल संस्थान कार्यालय परिसर में चल रहे धरना स्थल पर पहुंची और वहां तैनात रहीं । वहीं प्रभारी अधिशासी अभियंता ने बकाया भुगतान के लिए पत्र जारी कर दिया है और झांसी डिविजन कार्यालय से बजट आते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अनशनकारियों की मांग है कि उन्हें वेतन, एसीपी एरियर तथा अन्य देयकों का बकाया भुगतान पूर्ण किया जाए। इस दौरान मुख्य रूप से यूनियन जिलाध्यक्ष जेपी पाराशर व महामंत्री सतीश कुमार समेत, लक्ष्मन प्रसाद, जितेंद्र कुमार, नदीम खान, चंपालाल, रविशंकर सोनी, शेख साविर, राजेश झा, राजेंद्र प्रसाद, मंगल सिंह, हरीराम कुशवाहा, दशरथ सिंह, बृजभान सिंह, सुरेश, पीएन चौबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें