फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन सत्यापन पूरा नहीं, डीएम ने नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन सत्यापन पूरा नहीं, डीएम खफा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मुख्यमंत्री पेंशन योजना में नोडल अधिकारियों द्वारा सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। 19 जून तक सत्यापन रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 21 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में उक्त सत्यापन आख्या प्रस्तुत की जानी है।
विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पेंशन योजना (पूर्व नाम समाजवादी पेंशन योजना) के लाभार्थियों का सत्यापन या उनकी पात्रता की जांच ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा एवं शहरी क्षेत्र में उक्त कार्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/ लेखपाल द्वारा किए जाने के बाद सत्यापित सूची नोडल अधिकारी/जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को 15 मई तक उपलब्ध करानी थी। लेकिन 12 जून तक 59 नामित नोडल अधिकारियों के सापेक्ष मात्र 28 ने सत्यापन रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराई है। इस प्रकार 31 नोडल अधिकारियों द्वारा यह रिपोर्ट नहीं दी गई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है। कहा है कि 19 जून तक सत्यापन रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उक्त सत्यापन में अपूर्ण और अपात्रता का करण नहीं दर्शाने पर सत्यापन आख्या स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन


- 31 नोडल अधिकारियों ने नहीं दी सत्यापन रिपोर्ट
- 19 जून तक रिपोर्ट न देने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें