ललितपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में एक वृहद रोजगार मेला लगा। इस मेले में कुल 997 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। 16 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के बाद 502 युवाओं का चयन किया।
रोजगार पाकर चयनित युवाओं के चेहरे खिल उठे। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने रोजगार मेले को युवाओं को रोजगार देने का एक अच्छा मंच बताया। उन्होंने 502 युवाओं के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह चौहान ने कंपनियों के नियोजकों से अधिक योग्य अभ्यर्थियों का चयन करने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. केशव देव ने युवाओं को अपनी योग्यता और अभिरुचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं से रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पांच चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान अधिकारियों ने युवाओं को शासन की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी भी दी। जिला सेवायोजन अधिकारी वशीम मुहम्मद, जिला सहकारिता बैंक के सभापति रमेश सिंह लोधी मौजूद रहे। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजपाल सिंह सहित कई प्रमुख लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
पढ़ाई के साथ अंशकालिक नौकरी के लिए आवेदन किया था। उन्होंने विश्वास जताया कि उन्हें भी रोजगार मिलेगा। इससे वे घर की थोड़ी बहुत जिम्मेदारियां निभा पाएंगी।
-प्रतिभा सिद्धार्थ
नौकरी मिलने से परिवार को राहत मिलेगी। उनकी छोटी-मोटी जरूरतें पूरी हो सकेंगी और माता-पिता पर बोझ कम होगा।
कीर्ति, छात्रा
नौकरी मिलने से पढ़ाई का खर्च आसान होगा। उनकी छोटी-मोटी जरूरतें भी पूरी हो सकेंगी। इसी उम्मीद से उन्होंने भी साक्षात्कार दिया था।
नीलेश, बीघाखेत
सरकार की इस पहल को शिक्षित युवाओं के लिए अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को नौकरी मुहैया कराने में सहायक है। - सचिन साहू