फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 50 हजार बोरे आए, एक दिन में हुई 17 हजार क्विंटल गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब तक 1.22 लाख क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद, 14.84 करोड़ भुगतान बाकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में गेहूं खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक 48 क्रय केंद्रों के माध्यम से 1,22,930 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। बोरों की कमी से प्रभावित हो रही खरीद व्यवस्था को भी राहत मिल गई है, क्योंकि जिले को 50 हजार नए बोरे उपलब्ध करा दिए गए हैं।
बृहस्पतिवार को एक ही दिन में 17,072 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। पहले बोरों की कमी के कारण खरीद प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने लगी है। विभाग द्वारा और भी बोरे मंगाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पहले विभाग के पास करीब 1.56 लाख बोरे उपलब्ध थे, जिनमें पीसीएफ, नैफेड और कोटेदारों से जुटाए गए बोरे शामिल थे। हाल ही में 310 गांठ प्लास्टिक बोरे मिलने के साथ ही दो दिन में 20 हजार और 30 हजार यानी कुल 50 हजार अतिरिक्त बोरे जिले को प्राप्त हुए हैं। जल्द ही और आपूर्ति होने की संभावना है।

उठान और भुगतान की स्थिति
अब तक 1,730 किसानों से गेहूं की खरीद की गई है। इसमें से 57,989 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है, जबकि 64,940 क्विंटल अभी भी क्रय केंद्रों पर पड़ा है। डिपो द्वारा 34,044 क्विंटल गेहूं स्वीकृत किया गया है, जबकि 23,944 क्विंटल स्वीकृति के लिए लंबित है।
खरीदे गए गेहूं का कुल मूल्य 32.01 करोड़ रुपये है। इसमें से अब तक 17.16 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है, जबकि 14.84 करोड़ रुपये का भुगतान अभी शेष है।
विज्ञापन


जिले में 50 हजार बोरे और मिल गए हैं, जिन्हें क्रय केंद्रों पर वितरित किया जा रहा है। अब खरीद में कोई बाधा नहीं रहेगी। उठान के साथ ही किसानों को भुगतान भी किया जा रहा है।-चामुंडा प्रसाद पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें