फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में पांच सौ से अधिक लोग आए

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जिले की सीमाएं सील कर दी गईं हैं। यहां पर आने वाले मजदूर और अन्य लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है। लेकिन, अभी तक किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए शासन विभिन्न तरीकों से जागरूक कर रहा है। लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा जनपद की सीमाओं को सील कर दिया गया है। यहां पर तैनात कर्मियों द्वारा आने वाले लोगों को डाटा लिया जा रहा है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले सभी लोगों में किसी भी प्रकार के लक्षणों की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक टीम गठित की गई है। यह टीम सीमाओं से अंदर आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। जांच में लोगों का तापमान, खांसी व अन्य लक्षणों की जांच की जा रही है।
थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम झरर के पास पुलिस द्वारा बैरीकैटिंग लगाकर बाहर से आने वाले लोगों को रोका जा रहा है। जहां पर डाटा की जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच हो रही है। यहां पर बीते रोज सोमवार को बस, ट्रक, डंपर से लगभग 300 लोग व रविवार को 250 से अधिक लोग बाहर से आए। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दी, जिस पर उनकी जांच की गई। हालांकि, किसी में भी कोई संदिग्ध लक्षण नहीं पाए गए। मंगलवार को झररघाट सीमा पर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह के निर्देशन में एसआई नरेश, हेड कांस्टेबल राजू व्यास, जागेश्वर दयाल, कृष्णवीर सिंह, हरीओम व हरीराम तैनात रहे।
विज्ञापन

रात्रि में तालबेहट में रुके, जिसके बाद पैदल जखौरा होते हुए अपने गांव जा रहे हैं।
बाहर से आने वाले लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा परीक्षण किया जा रहा है। इसमें किसी में भी कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। - देवेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी तालबेहट
मंगलवार को भी तालबेहट-जखौरा मार्ग पर कई लोग आए। विकासखंड जखौरा के ग्राम नगवास के मजदूर वर्ग के लोगों ने बताया कि वह सोमवार की सुबह झांसी से पैदल चले थे। बाहर से आने वाले लगभग चार हजार जनपदवासियों की जांच की जा चुकी है। इनमें किसी भी प्रकार के कोई लक्षण नहीं पाए गए।
विज्ञापन

- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें