फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बंद घर से पचास हजार नगदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
आभूषणों के बिखरा पड़े खाली डिब्बे - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लकड़यापुरा में सोमवार को दिनदहाड़े बंद घर से चोरों ने 50 हजार रुपये नकद एवं सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन

कोतवाली के मोहल्ला लकड़यापुरा निवासी आमिर मोहम्मद गौरी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह और उसके परिवार के सभी सदस्य 12 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने के लिए मोहल्ला सदनशाह गए थे। शाम को करीब छह बजे जब वह घर लौटे तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा था। उसमें सोने-चांदी के जेवर और पचास हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। उसने आसपास जानकारी की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अलमारी का सामान हुआ गायव- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें