महरौनी। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत संकुल स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में प्रकाश महरौनी व बालिका वर्ग प्रिंसी प्रथम रहे।
न्याय पंचायत खिरिया लटकनजू स्थित सैनिक कान्वेंट स्कूल के क्रीड़ा स्थल पर खंड शिक्षा अधकारी/ प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित और संकुल प्रभारी संतोष गुप्ता की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। ध्वजा रोहण, राष्ट्रगान के बाद बच्चों को खेल प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई। संकुल केंद्र के सभी विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर पर 50 मी दौड़ के बालक वर्ग में प्रकाश महरौनी नं 2 प्रथम, हिमाशु खिरिया लटकनजू द्वितीय, 100 मी दौड़ के बालक वर्ग में शशांक प्रथम, सौरभ द्वितीय, लंबी कूद में प्रकाश प्रथम, रामकुमार द्वितीय, कबड्डी व खोखो में महरोनी नं 2 प्रथम रहा।
बालिका वर्ग की सभी प्रतियोगिताओं में खिरिया लटकनजू व महरौनी नंबर 2 ने बाजी मारी। जूनियर स्तरीय बालक वर्ग के 100 मी दौड़ में जयदेव प्रथम, अभिषेक द्वितीय, 200 मी दौड़ में सोहिल प्रथम, निखिल द्वितीय, बालक वर्ग जूनियर स्तरीय कबड्डी और खोखो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मडावरा रोड महरौनी, बालिका वर्ग जूनियर स्तरीय दौड़ के 100 मीटर व 200 मीटर में प्रिंसी पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा रोड महरौनी प्रथम, ज्योति द्वितीय खिरिया लटकनजू, बालिका वर्ग के कबड्डी में खिरिया विजेता, खोखो में कुंआघोषी विजेता, नाटक व समूह गान, सुलेख, मानचित्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुम्हैडी प्रथम रहा।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने में व्यायाम शिक्षक जगदीश परिहार, निशांत सिंह, जितेंद्र सेन, विक्टर अहिरवार, प्रशांत श्रीवास्तव, जीतू सेन का योगदान रहा। सैनिक कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक प्रेम नारायण तिवारी, शिक्षक लखन लाल आर्य, देवेंद्र सिंह चौहान, निशांत पुरी गोस्वामी, महेश तिवारी, अखिलेश लक्ष्यकार, करन अहिरवार, रामेश्वर अहिरवार, वंदना चौकसे, आफताब अहमद, थोवन लाल अहिरवार, अनुदेशक वंदना श्रीवास्तव, महेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।