फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहर के 12 स्थानों पर लगेंगे 50 सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यातायात व्यवस्था सहित अपराधियों की निगरानी के लिए शहर के 12 स्थानों पर 50 आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम चल रहा है। सीसीटीवी कैमरे को नियंत्रित करने के लिए पुराना बस स्टैंड सुपर मार्केट के पास बनी इमारत में कंट्रोल रूम बनाया गया है। ये कैमरे पुलिस के यातायात कंट्रोल रूम से भी जुड़े रहेंगे।
कोई घटना होने पर उसका खुलासा करने और यातायात व्यवस्था बनाने सहित सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता काफी महत्वपूर्ण है। कई आपराधिक वारदातों के खुलासों में इन कैमरों ने मदद की। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी चिह्नित हुए और इनकी गिरफ्तारी तक हुई। अब शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। इन सीसीटीवी के जरिये शहर के किस तिराहे या चौराहे पर जाम लगा है और वहां तैनात यातायात कर्मी व होमगार्ड क्या कर रहे हैं, इस पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

इन स्थानों की हर गतिविधि पर भी इनके जरिये निगरानी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों का एक कंट्रोल रूम होगा, जो पुराना बस स्टैंड सुपर मार्केट के पास बनी इमारत में बनाया गया है। इन कैमरों और कंट्रोल रूम को नगर पालिका परिषद द्वारा लगाया जा रहा है। ये सीसीटीवी कैमरे पुलिस विभाग के शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे के यातायात कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। इससे इन कैमरों के जरिये पुलिस भी शहर में होने वाली गतिविधियों की निगरानी करेगी। यहां से पूरी यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।

माइक से एनाउंसमेंट करके दी जाएगी सूचना
इन सीसीटीवी कैमरों के पास ही एक एनाउंसमेंट माइक भी लगाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे में जाम या अन्य कोई घटना दिखाई देने पर कंट्रोल रूम से सूचना दी जाएगी।

इन चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
नेहरू नगर तिराहा, सिग्नल फाटक, डैम रोड चौराहा, लक्ष्मीपुरा, घंटाघर, अभिलाषा चौराहा, कैलगुवां चौराहा, गल्ला मंडी, रामनगर, आरटीओ कार्यालय जाने वाली सड़क, हाईवे के पास होटल आर्यन के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम चल रहा है। इन स्थानों पर कहीं दो तो कहीं चार सीसीटीवी कैमरे दिशा के अनुसार लगाए जा रहे हैं।
-
अपराध नियंत्रण में मिलेगी सहायता
इन सीसीटीवी कैमरों से केवल यातायात व्यवस्था ही नहीं सुधरेगी, बल्कि अपराधियों को पकड़ने में भी मदद मिलेगी। अपराधी जैसे ही इधर से गुजरेंगे, उनकी तस्वीर कैमरे में कैद हो जाएगी और उन्हें पकड़ने में पुलिस को मदद मिलेगी। त्योहारी सीजन में बाजारों में उमड़ने वाली लोगों की भीड़ की सुरक्षा में भी ये मददगार बनेंगे।
विज्ञापन

-
शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर करीब पचास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। सुपर मार्केट के पास नपा इमारत में इनका एक कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है। ये कैमरे पुलिस के यातायात कंट्रोल रूम से भी जुड़े रहेंगे।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें