फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारजीत की बाजी लगाते पांच लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
note - फोटो : note
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को मंडी पीछे गेट के पास हारजीत की बाजी लगाते पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र हमराही सिपाहियों के साथ शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे गस्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर वह गल्ला मंडी के पीछे वाले गेट स्थित प्याऊ के पास पहुंचे, जहां दीवार की आड़ में कुछ लोग हारजीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस कर्मचारियों के साथ दबिश देकर पांच आरोपियों को पकड़ लिया। जिनमें गोविंद निवासी आनंद जैन के पास से 900 रुपये, वाटर बॉक्स के पास नझाई बाजार निवासी सौरभ जैन के पास से 600 रुपये, रोंड़ा निवासी कृपाल के पास से 450 रुपये, रामनगर निवासी हरीराम पंथ के पास से 1650 रुपये और मंडी के पीछे कांशीराम कॉलोनी के पास निवासी राजकुमार के पास से 350 रुपये बरामद किए। जबकि माल फड़ से कुल 18 हजार 450 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए । पुलिस ने एएसआई की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें