फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कचनौंदा बांध से 4825 क्यूसेक पानी गया छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कचनौंदा बांध में पानी की आवक बढ़ने पर बृहस्पतिवार को बांध के तीन गेट खोलकर 4825 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। गेट खोले जाने से पूर्व सिंचाई विभाग ने निचले क्षेत्र में अलर्ट घोषित किया और नदी किनारे न जाने की लोगों से अपील की।
विज्ञापन

जनपद में बुधवार की रात को झमाझम बारिश हुई। कचनौंदा बांध के कैचमेट एरिया में तेज बारिश होने से इस क्षेत्र के नदी-नालों के पानी का जलस्तर बढ़ गया और बांध में पानी की आवक बढ़ गई। जिससे बांध का जलस्तर निर्धारित से अधिक पर पहुंचने लगा। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद जलस्तर को निर्धारित करने के लिए बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे से बांध के तीन गेट 50-50 सेटीमीटर से खोलकर 4825 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना शुरू किया गया।
विज्ञापन

गेट खोले जाने से पूर्व सिंचाई विभाग ने निचले इलाकों में अलर्ट घोषित किया और लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें