- 200 लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई, तहसील, थाना समाधान दिवस में आई शिकायत के बाद की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रशासन व पुलिस की टीमों ने इस साल जमीनी प्रकरण में पैमाइश कर, पत्थरगड्डी की कार्रवाई करने के बाद आदेश की अवहेलना करने के मामलों में 47 मुकदमा दर्ज किए और करीब दो सौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
जमीनी विवाद के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस साल तहसील, थाना समाधान दिवस में जमीन संबंधी विवाद होने के अलग-अलग दिनों में प्रार्थनापत्र आए। इन प्रार्थनापत्रों की जांच पड़ताल कराई गई तो पाया गया कि प्रशासन, न्यायालय द्वारा पैमाइश व पत्थरबाड़ी कराने के बाद भी विपक्षियों ने पैमाइश, पत्थरबाड़ी को उखाड़ा गया। जांच में तथ्य निकलकर सामने आने और विपक्षियों के द्वारा प्रशासन व न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की गई थी। जिसके बाद इस साल जनपद के थाना-कोतवालियाें में इस प्रकार के करीब 47 मुकदमे पंजीकृत किए गए और करीब दो सौ लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई।
-
थाना समाधान दिवस में इस साल आए जमीन विवाद संबंधी प्रकरणों को लेकर करीब 47 मुकदमे विभिन्न थाना-कोतवालियों में दर्ज किए गए हैं। दो सौ के करीब लोगों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। जनपद के लोग कानून अपने हाथ में न लें। किसी भी तरह के विवाद, असंतोष की स्थिति में अपील या अधिकारियों के पास अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
मोहम्मद मुश्ताक, एसपी