फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से 46 महिलाओं ने रोजगार किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- चूल्हा चौका से बाहर निकलकर व्यवसाय क्षेत्र में महिलाओं ने बढ़ाए अपने कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उद्योग विभाग युवाओं को अपना रोजगार व उद्यम स्थापित करने के लिए सस्ते दरों पर ऋण उपलब्ध करता है। अभी तक देखा गया था कि इन योजनाओं का लाभ सिर्फ पुरुष युवा उद्यमी ही उठाते रहे हैं। लेकिन अब इस क्षेत्र में महिलाएं भी आगे आई हैं, उन्होंने अपना उद्यम खड़ाकर न सिर्फ पुरुषों को टक्कर दी है, साथ ही अपने पैरों पर खड़ा होकर परिवार का भरण पोषण भी कर रही हैं।
प्रदेश सरकार ने युवा उद्यमियों को व्यापार की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना चलाई है। उद्योग विभाग की अन्य योजनाओं में व्यापार के विस्तार को आर्थिक मदद की जाती रही है। लेकिन इस योजना में व्यापार व उद्यम की शुरुआत करने में आर्थिक सहायता का प्रावधान है। इस योजना में पांच लाख तक ऋण दिया जाता है। इस योजना के तहत 386 युवाओं ने ऋण लेकर व्यापार प्रारंभ किया है। जिसमें 46 महिलाएं भी शामिल हैं, इन महिलाओं को विभाग की संस्तुति पर बैंकों ने 1.76 करोड़ रुपये का लाभ दिया है। जिसमें महिलाओं ने टेलरिंग, बुटिक, ब्यूटी पार्लर, कोचिंग सेंटर, आटा चक्की व डेयरी जैसे व्यापार प्रारंभ किए हैं। महिलाओं का व्यापार की तरफ रुझान बता रहा है कि जनपद में अब महिलाएं व्यापार क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में पिछले वित्तीय वर्ष में 46 महिलाओं को लाभ दिया गया है। जिसमें उन्हें बैंकों से 1.76 करोड़ का ऋण दिया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण किया जाएगा, जिससे उन्हें व्यापार किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अतहर जमाल, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें