फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 फीसदी बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा

Mon, 23 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। रविवार को पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले के 46 फीसदी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। वहीं, ग्राम मसौरा में तहसीलदार अवधेश निगम ने बच्चों को पोलिया ड्राप पिलाकर अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी एम के त्रिवेदी, उपजिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जेएस बक्सी, डा. डीसी दोहरे, नगर स्वास्थ अधिकारी डा. राजेश भारती, नगर शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल, जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम विजय सिंह  सहित स्वास्थ विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
डीएम डा. रूपेश कुमार ने प्राथमिक विद्यालय नेहरू नगर में फीता काटकर पल्स पोलियो बूथ का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को पोलियो दवा पिलाई।  मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 813 बूथ बनाए गए तथा 121 सुपरवाइजर ड्यूटी में लगाए गए
विज्ञापन


इस अभियान के लिए 0-5 वर्ष के बीच के 2,06,213 बच्चों को पोलिया दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया। रविवार के बाद छूटे बच्चों को 23 नवंबर से 27 नवंबर तक घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान में घुमंतु आबादी, ईंट भट्टों पर काम करने वाले या कोई निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले मजदूरों के 0-5 वर्ष के बच्चे प्राथमिकता में रखे गए हैं।
 
दो घंटे से ज्यादा देर बंद रहा विद्यालय
जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालय खोलने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शहर के मुहल्ला गांधी नगर का एक विद्यालय दो घंटे से अधिक समय तक बंद रहा और बच्चों को बंद विद्यालय के बाहर पोलियो दवा पिलाई गई।  

यह रहा प्रतिशत
पल्स पोलियो अभियान के तहत  रविवार को 2,06,213 बच्चों में से 98,054 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जो कि लक्ष्य का  46.15 फीसदी रहा। बार ब्लॉक में 41.5 फीसदी, बिरधा 47.6 फीसदी, जखौरा में  44.8 फीसदी, नगर क्षेत्र में 45.7 फीसदी, मड़ावरा ब्लॉक में 43.8 फीसदी,  महरौनी 48 फीसदी व तालबेहट में 61 फीसदी बच्चों को दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें